फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Horse caught in the grip of stones on the Munsiyari-Milam road, the villager injured.

मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर पत्थरों की चपेट में आकर गोरी नदी में समाया घोड़ा, ग्रामीण घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Horse caught in the grip of stones on the Munsiyari-Milam road, the villager injured.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पत्थरों की चपेट में आने से उसके घोड़े की गोरी नदी में गिरने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग में मपांग नामक स्थान पर मुनस्यारी नया बस्ती गांव के गोकर्ण राम अपने दो घोड़ों पर बुंगा निवासी अरुण का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में मपांग के समीप अचानक चट्टान से पत्थर गिरने से एक घोड़ा असंतुलित होकर गोरी नदी में जा गिरा। साथ ही उस पर लदा सामान भी गोरी नदी में बह गया। गोकर्ण राम भी पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया जिसका इलाज मुनस्यारी अस्पताल में कराया गया है। गोकर्ण के अनुसार जो घोड़ा गोरी नदी में गिरा उसमें सामान के अलावा सात हजार रुपये भी रखे थे जो नदी में बह गए हैं। विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा ने प्रशासन से गोकर्ण राम को मुवावजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed