अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। एशियन सीनियर सकेंड्री स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं के रूप में काम कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महाकारी के कारण इस संकट काल में तमाम खतरों के बावजूद प्रभावितों और आम जनता के हितों के लिए समर्पित व्यक्ति ही असली कोरोना योद्धा हैं। समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय, प्रेम सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण भट्ट, गिरधर बिष्ट, अशोक भंडारी, कर्नल आरडी जोशी, दीपा जोशी और धनीराम चन्याल की पहल पर वैश्विक महामारी के इस काल में कार्य कर रहे एशियन सत्कर्मा मिशन के जिला संयोजक भूपेश बिष्ट, किशोर केल्विन धामी, अमित कश्यप, भवान बिष्ट, राहुल धामी, हरीश धामी, किरण, शिवानी, नीलम रावत, प्रगति नेगी, चालक गणेश, भूपेंद्र भंडारी, कमल रावत, नारायण सोराड़ी, अरविंद बिष्ट को सत्कर्मा मिशन के कोरोना योद्धाओं के रूप में माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष मनोज सामंत, हिमांशु गढ़कोटी, हिमांशु वर्मा, सुरेश सुरीला, रोहित आर्य उपस्थित रहे। सत्कर्मा मिशन के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज सभी का आभार जताते हुए मिशन जारी रखने की बात कही।