{"_id":"5e10cf398ebc3e879f4a997c","slug":"honored-students-who-performed-remarkably-pithoragarh-news-hld368271756","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति को बचाना सबसे अहम कार्य:डॉ. नगवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति को बचाना सबसे अहम कार्य:डॉ. नगवाल
विज्ञापन
मुनस्यारी महाविद्यालय में प्रमाण पत्रों के साथ विद्यार्थी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. आरएस टोलिया राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में शनिवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने कहा कि आज के समय में संस्कृति को बचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। आज के समय में सबसे ज्यादा हमले संस्कृति के ऊपर ही हो रहे हैं। विद्यार्थियों का दायित्व है कि वह अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आएं। अपनी सांस्कृतिक विविधता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सांस्कृतिक रूप से मुनस्यारी क्षेत्र काफी समृद्ध और गौरवशाली है। यहां के विद्यार्थी भी अपनी संस्कृति के प्रति काफी सजग और जागरूक हैं।
सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष कमला चुलकोटिया, कंचन खत्री, गणेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, भगवती फर्स्वाण, ऊषा हरकोटिया, प्रियंका निखुर्पा, बलराज कुमार, मनीषा रावत, सुरेश कुमार को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अमित कुमार जोशी, चेतन जोशी, नरेश ग्वाल, राजकमल किशोर, कैलाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोक राम, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे। संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रवि जोशी ने किया।