{"_id":"6532cd7a537ae720ac098bd4","slug":"honey-will-be-sold-under-himalayan-brand-name-pithoragarh-news-c-230-shld1024-5978-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हिमालयन ब्रांड नाम से बेचा जाएगा शहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हिमालयन ब्रांड नाम से बेचा जाएगा शहद
Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की नामी आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनी डाबर इंडिया ने सीमांत जिले के गंगासेरी गांव को हनी क्लस्टर के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। डाबर इंडिया के सहयोग से जीवंती ट्रस्ट 60 किसानों को प्रशिक्षण दे रही है। ये किसान कूर्मांचल सेवा समिति से जुड़े हैं। इस दौरान किसानों को मौन पालन के लिए मधु बाक्स भी बांटे गए।
डाबर के प्रधान वैज्ञानिक सुरेंद्र भगत ने डाबर इंडिया की ओर से देशभर में चलाई जा रही परियोजना की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में शहद और इसके उत्पादों की अधिक मांग है। हिमालयी क्षेत्र में उत्पादित शहद ऑर्गेनिक होने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता से युक्त है।
आयोजक संस्था के प्रकाश पांडेय ने कहा कि संस्था ने क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और मधुमक्खी पालन की संभावनाओं का अध्ययन करने के बाद शहद क्लस्टर के रूप में गंगासेरी क्षेत्र के छह गांवों को चुना है। यहां 200 मधु बॉक्स बांटे जाएंगे। वहां कूर्मांचल सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश बिष्ट, संस्था के प्रशिक्षक हीरा सिंह मेहता, उद्यान विभाग के एडीओ गणेश गौतम आदि रहे।