{"_id":"64077d629af8f812f305fdd4","slug":"holi-song-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-75619-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मेरो पचरंग फूल्यो छ गुलाल कलियां बेला री...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मेरो पचरंग फूल्यो छ गुलाल कलियां बेला री...
Tue, 07 Mar 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कौन घाट मेरो धन लूटो वृदांवन मोहन धन लूटो, मेरो पंचरंग फूल्यो छ गुलाल कलियां बेला री के बोलों के साथ सीमांत के गांव मंगलवार की सुबह से ही गुंजायमान हो गए। छलड़ी से पूर्व होल्यारों ने जमकर अमीर-गुलाल उड़ाया। गांवों में महिलाओं ने देवरों के ऊपर खूब पानी बरसाया। इस दौरान हंसी-ठिठोली भी चलती रही।
जिले के गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, मुनस्यारी, नाचनी, डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना, झूलाघाट, बांस, नाकोट आदि जगहों पर सुबह दस बजते ही होल्यार जुटने लगे। गणेश और शिव की होली के बाद दोपहर आते-आते होल्यारों में होली का खुमार जमकर छा गया। सुबह 11 बजे तक तो बाजार में कुछ दुकानें खुली दिखाई दी लेकिन एक बजे से सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। काली कुमाऊं के होल्यारों ने कुछ देर गांधी चौक में होली गायन किया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों और स्टॉफ कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। इस मौके पर सीएमएस जेएस नबियाल, डॉ. एचडी भट्ट, मुख्य सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा, डॉ. एमसी रजवार, नरेंद्र नगरकोटी, केएस अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समानता का पर्व है होली: कोश्यारी
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के आवास पर होली में पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कहा कि मुझे खुशी है कि मालाबार हिल छोड़ कर अपने केदारनाथ के दिल में होली खेलने आया हूं। होली में लोग भेदभाव भूल जाते हैं इसलिए यह समानता का पर्व है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विरेंद्र साह, इंदर लुंठी, दीपक जोशी, विक्की बाल्मिकी समेत कई लोग मौजूद रहे।
फोटो 07 पीटीएच 23 पी-सिंगाली में बैठकी होली गायन करते होल्यार।
फोटो 07 पीटीएच 24 पी-पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रंग-गुलाल लगाते मेडिकल स्टॉफ।
फोटो 07 पीटीएच 25 पी -पिथौरागढ़ में होली खेलते पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पार्टी कार्यकर्ता।