फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi colours paint the market, clothing business booms

Pithoragarh News: होली के रंग में रंगा बाजार, कपड़ों के कारोबार में उछाल

Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Holi colours paint the market, clothing business booms
पिथौरागढ़। होली पर्व की दस्तक के साथ ही बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इस वर्ष विशेष रूप से महिलाओं के बीच रंग-बिरंगी साड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। गांधी चौक और सिमलगैर जैसे प्रमुख बाजारों में साड़ियों के साथ-साथ युवाओं के लिए कुर्ता-पैजामा और कुर्तियों की भी भारी मांग है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि महिलाएं होली के लिए साड़ी तो बच्चे और वयस्क कुर्ता-पैजामा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं युवतियां और बालिकाएं भी होली के लिए रंग-बिरंगी कुर्तियों की खरीदारी में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में साड़ियां ₹160 से ₹400 और कुर्ता-पैजामा ₹500 तक की किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में बड़ी तेजी आई है, जिससे जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



250 रुपये किलो बिक रहा है हर्बल रंग
होली के लिए हर्बल रंगों की मांग अधिक है। बाजार में हर्बल रंग 100 से 250 रुपये किलो बिक रहा है। अधिकांश लोग हर्बल रंग की खरीदारी कर रहे हैं। होली में अबीर 10 से 40 रुपये पैकेट, पानी वाले रंग का डिब्बा 10 से 30 रुपये, पिचकारी 20 से 150 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। कारोबारियों के मुताबिक, बच्चों की पसंद स्प्रे और रंगों से भरा सिलिंडर है। तीन किलो का सिलेंडर 700 रुपये में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर लोगों ने कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ी की अधिक खरीदारी कर रही हैं।
-जगदीश कापड़ी, कपड़ा व्यापारी, गांधी चौक
वर्तमान में रंगों की खरीदारी के लिए भीड़ कम है। होली पर्व नजदीक आते ही कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
-इस्तीयार, रंग कारोबारी, सिमलगैर
लोग अबीर खरीदना पसंद कर रहे हैं। इस बार आधुनिक पिचकारी की मांग अधिक है। बच्चे इन्हें खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
-अशोक कुमार, रंग कारोबारी, गांधी चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed