फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi colors will fall in Abhijit Muhurt tomorrow

कल अभिजीत मुहूर्त में पड़ेगा होली का रंग

Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Holi colors will fall in Abhijit Muhurt tomorrow
पंडित आनंद बल्लभ जोशी - फोटो : अमर उजाला

रंगभरनी एकादशी 26 फरवरी सोमवार को है। पंडितों के अनुसार 26 फरवरी को पूरे दिन भद्रा योग होने के कारण दोपहर 12.05 से 12.55 तक अभिजीत मुहूर्त पड़ रहा है। इसका उपयोग होली के चीर बंधन और रंग डालने के लिए किया जाए। कुछ गांवों में मुहूर्त की इस विषमता को देखते हुए रविवार शाम दशमी और एकादशी के मध्य में चीर बंधन की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि होली की एकादशी के दिन अक्सर भद्रा का योग बनता रहता है, लेकिन इस बार भद्रा का योग पूरे दिन है। इस कारण दोपहर में कुछ मिनटों के लिए हो रहे अभिजीत योग का लोग चीर बंधन के लिए उपयोग कर सकते हैं। पंडित जोशी के अनुसार होली का दहन एक मार्च को शाम 7.30 बजे से 8.40 के मध्य में कर लेना चाहिए। होली के दहन के बाद अगले दिन दो मार्च को छरड़ी मनाई जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में चीर बंधन के साथ ही होली की धूम शुरू होती है। चीर बंधन के समय शुभ मुहूर्त को इसलिए देखा जाता है, क्योंकि होली पर्व के समय पूरे गांव, समाज के कल्याण की कामना की जाती है। कई गांवों में होली की चीर का पूजन विधि विधान से होता है। इस कारण सही मुहूर्त में ही चीर बंधन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed