{"_id":"6406a140b1741a7dd20477f6","slug":"holi-celebration-in-district-pithoragarh-news-c-8-1-74597-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दधि लूटे नंद को लाल बेचन ना जइयो..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दधि लूटे नंद को लाल बेचन ना जइयो..
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली गायन करते कलाकार। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत के गांवों में खड़ी होली गायन का खुमार चरम पर पहुंचने लगा है। गांवों में होल्यारों की टोली सुबह से ही होली गायन कर रही है। सुबह जहां धार्मिक होलियों का गायन हो रहा है वहीं दोपहर के बाद बंजारा बोलों की धूम मची है।
अस्कोट, गरखा, नरेत, आगांव, ओझागांव, पंतगांव, बगड़ीहाट, तीतरी, चमलेख, हरिपुर, गदाली आदि जगहों पर शिव के मन माही बसे काशी, शिव के मन हो, आपु वन जा रो वन जो गयो वन जा रोछ, आंगन आम लगाय पिया वन जा रो छ, दधि लूटे नंद को लाल बेचन ना जइयो आदि होली बोलों की धूम मची है। होली में बड़ी संख्या में युवा घर पहुंचे हैं।
गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, झूलाघाट, डीडीहाट, जाख, बड़ाबे आदि जगहों पर भी खड़ी होली की धूम मची है। मुवानी के रामगंगा घाटी में भी होली गीतों की धूम मची है। चिटगाल गांव, बत्यूली, विनायक, पीपलतड़, दिगोटी, बरम बचकूड़ी, तड़ीखेत, सौगांव आदि जगहों पर होल्यार होली में मस्त हैं।
विज्ञापन
होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय, नगरपालिका में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पंत आवास पर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राजेश शर्मा, भूपेश पंत, भगवान बल्लभ पंत, राकेश देवलाल, दिनेश कापड़ी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
नेपाल के लोगों ने भारत आकर खेली होली
धारचूला। नेपाल के रं समाज के लोगों ने धारचूला पहुंच होली खेली। उन्होंने होली के साथ ही रं, हिंदी और नेपाली गीतों में खूब मस्ती की और मिष्ठान वितरण किया। दार्चुला के पूर्व विधायक गेलबू बोहरा और सुरू देवी ने कहा कि इस प्रकार के त्योहारों से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ता है।
नशामुक्त होली मनाने का आह्वान
पिथौरागढ़। सुरताल कला केंद्र ऐंचोली में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेमंत गुरु महाराज, डॉ.उमा पाठक, लक्ष्मी भट्ट, दीपा जोशी ने किया। इस अवसर पर केंद्र के बच्चों ने होली गीत प्रस्तुत किए। केंद्र के संचालक हेमंत गुरु ने लोगों से नशामुक्त होली मनाने का आह्वान किया। संवाद
जगह-जगह तैनात रहेगा फोर्स
टनकपुर (चंपावत)। होली पर्व पर सुरक्षा को लेकर शहर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। प्रभारी कोतवाल एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि होली पर कानून व्यवस्था तोड़ने और हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अलग-अलग पुलिस टीम बनाई गई है। संवाद
यहां भी होली की धूम
-गणाईगंगोली के सिमाली गांव में पुरुषों की खड़ी और बैठकी होली की धूम मची है।
-सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तारा सिंह, रेडक्रास सोसायटी के पूर्व चेयरमैन महेश मखौलिया, विनोद सिंह वल्दिया ने बालिका गृह जाखनी में बालिकाओं के साथ रंगों का उत्सव मनाया। उन्होंने राजकीय निराश्रित कार्यशाला में संवासिनियों से भी मुलाकात की।
-पिथौरागढ़ में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने जिला एवं महिला अस्पताल में जाकर मरीजों को फल, मिठाई बांटी। संस्था की ओर से पूजा भट्ट, निकीता आदि शामिल रहे।
-डीडीहाट में कांग्रेसी नेता ललित भंडारी के आवास पर होली गायन किया गया। इस मौके पर भगवती प्रसाद जोशी, संजू पंत, कविंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश वर्मा ने होली गायन किया। अनुसूचित जनजाति समूह की ओर से नंदा देवी मंदिर में सामूहिक होली के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हाट, धौलेत, सिटोली, मिर्थी में भी होली की धूम मची है। संवाद
-पिथौरागढ़ में सोर एडवेंचर क्लब की ओर से जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी के होटल में बैठकी होली हुई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रहे। वरिष्ठ कलाकार डॉ. पीसी पंत, सुरेश कर्नाटक, गजेंद्र अधिकारी, भाष्कर कर्नाटक, केदार खर्कवाल, संतोष शाह ने रागों की होली से शानदार समा बांधा। रवि शास्त्री, शुभम कोहली, प्रियांशु कापड़ी, अमित, दिव्यांशु, प्रियांशु राज, रोहित भट्ट, सुभाष चंद्र भट्ट ने होली गायन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।
चंपावत जिले में चढ़ने लगा होली का रंग
चंपावत। जिले भर में खड़ी होली गायन की धूम मची हुई है। सोमवार को मादली, त्यारकूड़ा, तल्ली मादली, छतार, पुनेठी, कुलेठी, डडा, चौधराली, डूंगरापांडेय, डूंगरासेठी, ढकना बडोला, सैदोला, देवलनाद, सेलाखोला, बाजरीकोट, पवेत, खर्ककार्की, शक्तिपुर, फुलारागांव, मुडियानी, चौकी, सिमल्टा, भरछाना, चौड़ा, राजपुरा, गौड़ी आदि स्थानों में खड़ी होली गायन की धूम मची हुई है। छतार में शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में भी खड़ी होली की धूम मची हुई है। बाराकोट, पाटी, रीठासाहिब, परेवा, अमोड़ी, स्वांला, सूखीढांग, सिलाड़ आदि स्थानों में भी होली गायन किया जा रहा है।
बाक्स
छोटी जन जानै हो बलमा..
लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है। महिलाओं व पुरुष होली की पोशाकों में सजधज कर खड़ी होली का गायन कर रहे है। रायनगर चौड़ी में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के दिशा निर्देशन में देवालय मंदिर में खड़ी होली का गायन किया गया। होल्यार भैरव राय, पूरन चंद्र जोशी, गंगा दत्त राय, रमेश राय की ओर से अन्य होल्यारों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। ग्राम सभा पाटन की महिलाओं ने नित यमुना के तीर कदम, गई गई सुलोचन मेघनाथ तेरी सती चली बालम संग में आदि होली का गायन किया। सुई पऊ व पांडेय गांव के होल्यारों ने ग्राम पंचायत खैसकांडे के आदित्य महादेव प्रांगण में कोठा पर ठाड़ी गोरी मतवारी तू क्या घूरे नैन, छोटी जन जानै हो बलमा, छोटी जन जाने हो बलमा का गायन किया का गायन किया गया। दर्शकों ने जम कर होली का आनंद लिया। पाटन पाटनी गांव के होल्यारों ने कनेड़ा तोक में घर-घर जाकर खड़ी होली का गायन किया। फोर्ती, बिशुंग, राईकोट, रावल गांव, ईजड़ा, डेंसली, खूनाबोरा, भुमलाई, बाराकोट, पाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में हर आयु वर्ग के लोग रंगों के जश्न में डूबे हुए है। संवाद
रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है। होली मस्ती, उल्लास और प्रेम का रंग बिरंगा त्योहार है। इस पर्व को मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर की आसुरी वृत्तियों का दमन करके अपने अंतर्मन को पवित्र आनंदमय बना सकें। हमें होली के पर्व पर रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों के अलावा टेसू के फूलों के रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
-नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम चंपावत