फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   HIV cases are increasing in the mountain areas in kumaon

Pithoragarh News: पहाड़ चढा एचआईवी, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता; पांच साल में हुई 13606 लोगों की जांच

Fri, 06 Sep 2024 12:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में एचआईवी तेजी से पांव पसार रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब तक हुई जांच में हर 100 वां व्यक्ति एचआईवी संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
HIV cases are increasing in the mountain areas in kumaon
एचआईवी

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में एचआईवी तेजी से पांव पसार रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब तक हुई जांच में हर 100 वां व्यक्ति एचआईवी संक्रमित मिला है। महिला और पुरुष दोनों ही इस रोग की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


एचआईवी-एड्स के बचाव के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन इनका असर धरातल पर कम ही नजर आ रहा है। बीते पांच साल में सामने आए 132 संक्रमित इसका प्रमाण हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते पांच साल के भीतर 13606 लोगों की एचआईवी जांच हुई। इसमें हर 100वां व्यक्ति संक्रमित मिला है। अब भी यह सिलसिला चल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में एचआईवी संक्रमित 66 महिला तो इतने ही पुरुष चिह्नित हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: IAS वरुणा अग्रवाल नैनीताल की एसडीएम, जिले को चार तहसीलदार भी मिले

19 से 26 वर्ष के संक्रमित अधिक
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आम तौर पर एचआईवी संक्रमण युवा वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक मिले एचआईवी संक्रमितों में 19 से 26 वर्ष के पुरुष और महिलाओं की संख्या अधिक है। टीबी के मरीजों को यह संक्रमण तेजी से अपनी जकड़ में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लक्षण दिखने पर जरूर कराएं एचआईवी की जांच
- फेफड़ों में संक्रमण, अक्सर खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, पसीना आना, छाले, उल्टी-दस्त, सिरदर्द, निमोनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


बीते छह सालों में हुई एचआईवी की जांच और संक्रमित
वर्ष          जांच    पाॅजिटिव     महिला      पुरुष
2018       3368     18          10           08
2019       2487      29         16          13
2020      1828      28          14          14
2021       1966     24          13          11
2022        757       07         03          04
2023      2200       17        06           11
2024      1000        09       04           05

निश्चित तौर पर एचआईवी संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। जागरूकता ही इसका बचाव है। लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जो भी संक्रमित सामने आ रहे हैं उनका उपचार किया जा रहा है।
-डॉ. कुंदन कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed