फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himveer reaching the posts by walking 20 km

20 किलोमीटर पैदल चलकर पोस्टों तक पहुंच रहे हिमवीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Himveer reaching the posts by walking 20 km
भारत-चीन सीमा पर अग्रिम चौकियों तक पहुंचने के लिए बर्फ में इस तरह चलना पड़ रहा है हिमवीरों को। संव? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/पिथौरागढ़। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह पर विशाल ग्लेशियर बन गए हैं। इसके चलते सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों को भारत-चीन सीमा पर स्थित चौकियों तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर बर्फ में पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ एक ओर चीन तो दूसरी ओर नेपाल से लगा हुआ है। नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल के पास है जबकि चीन सीमा पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान तैनात हैं। हालांकि चीन से तनातनी के बाद सेना भी अग्रिम चौकियों में तैनात की गई है। धारचूला के व्यास और दारमा क्षेत्र में पिछले तीन माह से बर्फबारी हो रही है। यहां दो फुट से लेकर आठ फुट तक बर्फ गिरती है। ऐसे में कई चौकियां ढक जाती हैं। रात में इस क्षेत्र का तापमान माइनस 20 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। बावजूद हिमवीर सीमा की निगहबानी में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण मार्च-अप्रैल से पहले इन चौकियों तक पहुंचना भी आसान नहीं होता है। दारमा घाटी को जाने वाली सड़क पर बर्फबारी के कारण विशाल ग्लेशियर बने हुए हैं। नालों में जमे इन ग्लेशियरों के कारण वाहनों का संचालन बंद है। ऐसे में हिमवीरों को पोस्टों तक पैदल ही जाना पड़ रहा है। यूनिट से जो जवान अग्रिम चौकियों या पोस्टों में जा रहे हैं, वह धारचूला से सोबला और वहां से उर्थिंग तक वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। फिर आगे का सफर उन्हें पैदल तय करना पड़ रहा है। आईटीबीपी के जवान उर्थिंग से लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर चौकियों तक पहुंच पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सेला और नागलिंग सहित पूरे क्षेत्र में अब भी दो फुट से अधिक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लेशियर खिसकने से बार-बार बंद हो रही कैलास मानसरोवर सड़क
धारचूला। व्यास घाटी से होकर जाने वाली घट्टाबगड़-लिपूलेख सड़क (कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग) पर गुंजी से ऊपर बर्फ जमी है। मौसम साफ होने पर बीआरओ सड़क के चौड़ीकरण का काम भी कर रहा है। छियालेख से लिपुलेख के बीच कई स्थानों पर नालों में ग्लेशियर खिसकने से बीआरओ को बार-बार सड़क खोलनी पड़ रही है। इस समय व्यास घाटी के गांवों के लोगों के प्रवास पर होने से इस रूट में केवल बीआरओ और सुरक्षा एजेंसियों के वाहन ही संचालित हो रहे हैं। बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार ग्लेशियरों के कारण सड़क बंद होने पर खोला जा रहा है। छियालेख से ऊपर इस समय बार-बार बारिश और हिमपात हो रहा है। मौसम सामान्य होने पर सड़क चौड़ीकरण का काम भी जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed