फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himesh Singh does not answer the courage of the Leopard

हिम्मत सिंह की हिम्मत का जवाब नहीं, तेंदुए से भिड़ा

Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Himesh Singh does not answer the courage of the Leopard
तेंदुए के हमले में घायल हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के बुंगा जाखपुरान गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे धारे से पानी भरने जा रहे 40 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पहले तो हिम्मत सिंह घबरा गए फिर वह तेंदुए से भिड़ गए। पांच मिनट तक हुई भिड़ंत में तेंदुए ने हिम्मत सिंह के सिर, बांह और छाती पर हमला कर दिया। घायल हिम्मत ने एक बड़ा सा पत्थर पकड़कर तेंदुए के मुंह पर मार दिया। तब जाकर तेंदुए ने उनका पीछा छोड़ा और हिम्मत सिंह को छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार सुबह हिम्मत सिंह धारे से पानी भरने के लिए जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर तेंदुआ उनके सामने आकर खड़ा हो गया। इससे पहले कि हिम्मत सिंह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। साहस का परिचय देते हुए हिम्मत सिंह ने एक पत्थर उठाकर तेंदुए के मुंह पर मार दिया। हल्ला करने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी को घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम घर से बाहर जाते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि इलाके में वनकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed