{"_id":"58f3a1c24f1c1b3f3b470938","slug":"himalayan-peaks-not-seen-with-haze","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से नहीं दिख रही हिमालय की चोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से नहीं दिख रही हिमालय की चोटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के आसपास फैली धुंध से ओझल हुई हिमालय की चोटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी पहुंच रहे पर्यटकों को इन दिनों हिमालय की चोटियों के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। चारों ओर फैली धुंध से दृश्यता बहुत कम हो गई है। इस सीजन में पर्यटक हिमालय की चोटियों का नजारा लेने के लिए यहां पहुंचते हैं। दो दिन पहले यहां हुई बारिश के बाद वातावरण में अचानक धुंध फैल गई। यदि जल्दी बारिश नहीं हुई तो धुंध का असर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
कोलकाता से यहां पहुंचे पर्यटक सुदीप बनर्जी और प्रतिमा बनर्जी ने कहा कि मुनस्यारी की खूबसूरती हिमालय की चोटियों के कारण ही है। पर्यटक हिमालय की चोटियों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन धुंध के कारण कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार हिमालय की चोटियों को देखने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अन्य प्रदेशों से आए पर्यटकों में भी इसी तरह की निराशा है। उनका कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण का प्रदूषित होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि जंगलों में लगी आग के कारण भी धुंध का असर बढ़ जाता है।
विज्ञापन