{"_id":"59b4202a4f1c1be47f8b58a4","slug":"himalaya-claims-to-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय को बचाने के खूब हुए दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय को बचाने के खूब हुए दावे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हिमालय बचाओ अभियान की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय दिवस पर गोष्ठियों, रैलियों की धूम मची। हिमालय बचाने के लिए खूब लंबे-चौड़े दावे किए गए, प्रतिज्ञा भी ली गई। भाषण, चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। जिला मुख्यालय के विकास भवन में प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने हिमालय बचाओ गोष्ठी में शिरकत की। उन्होंने अधिकारियों और अन्य लोगों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री उनियाल ने पलायन को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि पलायन रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं प्रस्तावित करनी होंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों में पलायन हो रहा है। इससे मैदानी जिलों का स्वरूप बदल जाएगा। इसलिए जिले की आवश्यकतानुसार योजनाएं प्रस्तावित करनी होंगी। कहा कि पहाड़ से शिक्षा, चिकित्सा और आजीविका के कारण पलायन हो रहा है। निष्ठा से काम करेंगे तो विश्वसनीयता बनी रहेगी। तभी हिमालय भी बचेगा और पलायन भी रुकेगा। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना करनी होगी और किसानों को उचित मूल्य दिलाना होगा। बैठक में चंडाक में देवदार के पेड़ कटने का मामला उठा। मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने हिमालय बचाने और पलायन रोकने के लिए सुझाव दिए। कहा कि जंगली जानवरों का आतंक भी पलायन का कारण बनता जा रहा है। लिहाजा, जड़ीबूटी की खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हिमालय बचाओ, पर्यावरण, आजीविका के क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञों ने पलायन, आजीविका संवर्धन, आपदा प्रबंधन पर विचार रखे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, धारचूला के ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
केएमवीएन के गेस्ट हाउस में कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटन आवास गृह के कर्मचारियों, गैस सर्विस के कर्मचारियों, निर्माण शाखा के कर्मचारियों को साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने स्वच्छता रखने, एक पौधा धरती के नाम लगाने और हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान जीएस बनकोटी, दयाल सिंह रावत, आनंद पाठक, बसंत तिवारी, दीपक बिष्ट, दिवाकर ठकुराठी, ऊषा राना आदि मौजूद थे। हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी में हिमालय और बदलता पर्यावरण विषय पर गोष्ठी हुई। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, राजकुमार सिंह मौरा ने विचार रखे। चित्रकला में आरती थापा और निबंध में नेहा महर पहले स्थान पर रहीं। कनालीछीना। मदर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कनालीछीना बाजार में रैली निकाली। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पांडे ने हिमालय दिवस की शपथ दिलाई। संचालन प्रधानाचार्य टीएन पांडेय ने किया।