फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hill driving licence mandatory for drivers operating on Adi Kailash route

Pithoragarh News: आदि कैलाश रूट पर संचालित वाहन चालकों के लिए हिल ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

Sat, 02 May 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hill driving licence mandatory for drivers operating on Adi Kailash route
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन और आदि कैलाश टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि आदि कैलाश यात्रा पर संचालित सभी टैक्सी वाहन चालकों के पास अनिवार्य रूप से हिल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसको लेकर गलाती चौकी और संपूर्ण यात्रा मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। निजी वाहनों की भी सघन जांच की जाएगी ताकि कोई निजी वाहन अनधिकृत रूप से यात्री न ले जा सकें।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल और अन्य टूर ऑपरेटरों ने बाहरी राज्यों की टैक्सियों और निजी वाहनों के व्यावसायिक रूप से सवारी ढोने के मुद्दे को उठाया। एसडीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार को सुरक्षित रखते हुए कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। टैक्सी यूनियन के चालकों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी वाहन को जबरन न रोकें और न ही यात्रियों को स्थानीय टैक्सी में बैठने के लिए बाध्य करें। यात्रा का संचालन नियमानुसार एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर निरंतर निगरानी के लिए पुलिस और इंटरसेप्टर वाहनों के जरिये संयुक्त जांच अभियान संचालित किया जाएगा। वहां एआरटीओ शिवांश कांडपाल, सीओ कुंवर सिंह रावत, कोतवाल हरेंद्र नेगी, राजेंद्र नबियाल, हरीश कुटियाल, दीपेश नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed