{"_id":"6a4fda9df7705b70dc0ddc20","slug":"high-alert-in-champawat-amidst-orange-alert-control-room-operational-247-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-141512-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऑरेंज अलर्ट पर चंपावत में हाई अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऑरेंज अलर्ट पर चंपावत में हाई अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मौसम विभाग की ओर से जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना की तत्काल जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 05965-230819, टोल फ्री नंबर 05965-230703 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर दें।
प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने और बारिश से बाधित होने वाले मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।