फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy snowfall in Munasari

मुनस्यारी में भारी बर्फबारी

Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Munasari
बर्फ से लकदक सीमांत धारचूला का सोसा गांव। - फोटो : पिथौरागढ़
बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग 26 किमी तक बंद हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बुधवार को सड़क से बर्फ नहीं हटाई जा सकी। यात्रियों को मदकोट-जौलजीबी के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। इधर तापमान गिरने के कारण पिथौरागढ़ शहर में भी हिमपात हुआ। गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र में इस सीजन की 21वीं बार बर्फबारी जारी है। वर्षों बाद लोगों को लगातार बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। इससे लोग भी अब उब गए हैं। बर्फबारी के चलते बंद हुए थल-मुनस्यारी मार्ग को मंगलवार देर शाम खोला गया, लेकिन रात में फिर से सड़क बंद हो गई। मुनस्यारी से गिनी बैंड तक 26 किमी सड़क बर्फ से पटी हुई है।
विज्ञापन


बर्फबारी के चलते उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। बावजूद इसके निजी विद्यालयों की परीक्षा होने के चलते अभिभावक कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल ले जाते दिखाई दिए। मुनस्यारी नगर में डेढ़ फुट और कालामुनि, बलांती, बेटुलीधार में तीन फुट तक बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी और बारिश से समूचे सीमांत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप है। नगर और गांवों में लोग आग सेंक कर खुद का गर्म करने की जुगत में लगे हैं। बुधवार को सुबह से ही बर्फ और बारिश के चलते लोग घरों से बहुत कम बाहर निकले। क्षेत्र का अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed