फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rains make travel on the Chamdeval motorway risky.

Pithoragarh News: भारी बारिश से चमदेवल मोटर मार्ग पर सफर हुआ जोखिम भरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains make travel on the Chamdeval motorway risky.
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार और सोमवार को हुई इस बारिश से कई स्थानों पर काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शिवालय पार्क की दीवार ढह गई। इससे शीतला माता मंदिर से पेट्रोल पंप जाने वाला शॉर्टकट मार्ग मलबे से पट गया और आवाजाही बाधित हुई। बाराकोट टैक्सी स्टैंड पर नालियां चोक होने से पानी सड़क पर बहने लगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों में पानी भरने से यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल मोटर मार्ग पर भैरंगी पौड़ में मलबा आने से खतरा बना हुआ है। पहाड़ से लगातार मलबा गिरने के कारण वाहन चालकों के लिए आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed