फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy damage to horticulture due to hailstorm in the district

Pithoragarh News: जिले में ओलावृष्टि से बागवानी को भारी नुकसान

Sun, 21 May 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage to horticulture due to hailstorm in the district
थल में ओलावृष्टि के बाद बर्बाद सब्जी की फसल। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में शनिवार देर शाम हुई ओलावृष्टि ने काश्तकारों की बागवानी को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारी ओलावृष्टि के कारण सब्जी के पौध और फलों की बौर पूरी तरह नष्ट हो गई है। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट आदि क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को ओलावृष्टि के कारण बागवानी को हुए नुकसान के बाद काश्तकारों की कमर टूट गई है। इग्यारदेवी, बेतखोली, फगाली, तोली, सिरपोली, कांटे, शाहीखोला, घिगरानी, भैंलौत, पांगर, स्यूनी, घारी, धमौड़, लंपाटा, थरकोट, बालाकोट, सेरीकंडा में मिर्च, बैंगन, टमाटर, गोभी, बींस की पौध, ककड़ी, कद्दू, तोरई, आम, लीची, पुलम, खुमानी, आड़ू को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि डीएम से मिलकर वह प्रभावित काश्तकारों को उचित मुवावजा दिलाने की मांग करेंगे। इधर रावलगांव, जाख पुरान, थली, मसाड़ी आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि से आम और लीची को व्यापक नुकसान पहुंचा है। शिमला मिर्च, बंद गोभी के पौधे नष्ट हो गए हैं। प्रगतिशील काश्तकार शिव सिंह सुगड़ा ने बताया कि नुकसान की सूचना उद्यान विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21पीटीएच06पी- पिथौरागढ़ ओलावृष्टि से गिरे आम के बौर। संवाद
--
पूरे परिवार की आजीविका इसी बागवानी पर टिकी रहती है। मौसम की इस बेरुखी से उनको भारी नुकसान हुआ है। अब फिर से पौध लगाने के लिए पूरा माह का सामय लगेगा।
प्रह्लाद सिंह, बेतखोली, काश्तकार।
--
ओलावृष्टि से 28-30 हजार का नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार हो रही पौध ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। अब पूरी पौध को दोबारा लगाना होगा। विभाग को नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई करनी चाहिए।

दीपक सिंह, पांगर, काश्तकार।
--
ग्राम पंचायत तुर्गोली में ओलों से हुआ नुकसान
थल (पिथौरागढ़)। तुर्गोली ग्राम पंचायत के तोक गांव गैरा, रिठायत, बसोरा और खालीधार में ओलावृष्टि ने सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में शिमला मिर्च, बैगन, भिंडी, ओगल, टमाटर की सब्जी पूरी तरह नष्ट हो गई है। आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि से सब्जी के खेतों में ओलों की आठ इंच परत जमा हो गई। सब्जी की फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि जहां बंदरों की वजह से खेती प्रभावित हो रही है वहीं अब बैमौसमी ओलों की मार ने मेहनत बेकार कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed