फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health workers reached Hudki by crossing the river by trolley for vaccination

सबको संजीवनी देने के लिए ‘हनुमान’ लांघ रहे मुश्किलों के पहाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health workers reached Hudki by crossing the river by trolley for vaccination
ऊफनाई गोरी नदी को ट्राली से पार कर हुड़की गांव जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिस प्रकार लक्ष्मण को संजीवनी देने के लिए हनुमान के आगे सारी बाधाएं बौनी हो गई थीं, ठीक उसकी प्रकार कोरोना योद्धा भी सारी मुश्किलों को पार कर लोगों का टीकाकरण कर रहे हें। ऐसा ही एक वाकया विकासखंड के अंतिम गांव हुड़की का सामने आया है। यहां टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उफनाती गोरी नदी को ट्रॉली के सहारे पार करने के साथ ही कुल 11 किमी की पैदल दूरी तय की।
विज्ञापन

विकासखंड के अंतिम गांव हुड़की में टीकाकरण कराना स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। फार्मासिस्ट विनोद खोलिया के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गाड़ी से बरम पहुंची। बरम के पास उफनाती गोरी नदी को पार करने के लिए कोई स्थायी पुल नहीं है। ऐसे में टीम ट्रॉली के सहारे नदी पार कर हुड़की पहुंची। बरम से हुड़की जाने-आने में उन्हें 11 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। टीम ने गांव में तीन दिव्यांग, 11 बुजुर्गों सहित कुल 38 लोगों का टीकाकरण किया। इस दल में भूमिका डसीला, प्रीति साह, प्रिया चावला, नवीन बोरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed