फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health systems shut down in Pithoragarh due to virus spread in China

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में चीन में फैले वायरस को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद

Wed, 29 Nov 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Health systems shut down in Pithoragarh due to virus spread in China
पिथौरागढ़। चीन में फैल रहे वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी तरह का मामला आने पर जिला अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बेड लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को शासन स्तर पर हुई वीसी में प्रभारी सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल, मेडिकल काॅलेज और निजी अस्पतालों में 691 बेड हैं। 315 बेड आक्सीजन और 204 बिना ऑक्सीजन वाले हैं। इसमें 172 ऑक्सीजन युक्त बच्चों, 14 आईसीयू और 12 एसएनसीयू, पांच पीआईसीयू, 20 एनबीएसयू बेड हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर और सेना अस्पताल में दो हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 200 और 600 एलपीएम, बेस में एक हजार एलपीएम, सीएचसी धारचूला में 300, डीडीहाट में 20, मुनस्यारी में 110 और गंगोलीहाट में 150 एलपीएम के क्रियाशील ऑक्सीजन प्लांट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीमारी से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। विभाग ने पीएचसी कनालीछीना में बच्चों के लिए पांच, सीएचसी गंगोलीहाट में छह, बेड़ीनाग में चार, मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला में पांच-पांच शय्या बनाए हैं।
--
इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर चंपावत का स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना
चंपावत जिले के तीनों प्रमुख अस्पतालों में टीम का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। चीन में बच्चों और किशोरों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर चंपावत जिले का स्वास्थ्य महकमा भी चौकन्ना हो गया है। निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखने के लिए चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट, टनकपुर उप जिला अस्पताल, पाटी और बाराकोट के पीएचसी में टीम गठित कर दी गई है।

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी तरह के मिलते-जुलते लक्षण दिखने पर तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। चंपावत जिले में छह आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सुविधा वाले 66 बेड, और 13 वेंटिलेटर बेड हैं। इसके अलावा एनबीयूएस (नवजात शिशु स्टेबलाइजेशन) की दो यूनिट हैं। जिले के तीनों प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट और 654 डी टाइप और 336 बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed