{"_id":"5c6ee836bdec22270f4fd89a","slug":"health-services-fall-sick-patients-all-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाएं बीमार, रोगियों पर चौतरफा मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाएं बीमार, रोगियों पर चौतरफा मार
Thu, 21 Feb 2019 11:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पैथालॉजी में लगी मरीजों की जांच।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी चिकित्सालय संचालकों और चिकित्सकों की हड़ताल के कारण सरकारी अस्पतालों पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।
बृहस्पतिवार को 680 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इससे रक्त सहित अन्य जांचों का काम भी प्रभावित हो गया है और इसी अनुपात में रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। पिथौरागढ़ नगर में लगभग 14 नर्सिंग होम हैं। बृहस्पतिवार को भी इन निजी अस्पतालों के ताले नहीं खुले। यहां से निराश लौटे रोगी जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस अस्पताल का हाल यह है कि यहां फिजीशियन का एक पद रिक्त है। अन्य विशेषज्ञों के पद भी रिक्त हैं। इसके चलते मौजूदा स्टाफ पर ही अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
नौ में से पांच 108 एंबुलेंस शोपीस बनी
पिथौरागढ़। जिले में इस समय चार एंबुलेंस ईंधन के अभाव में जबकि एक एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण खड़ी है। शीघ्र बजट नहीं मिला तो अन्य एंबुलेंस भी खड़ी हो जाएंगी।
पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 एंबुलेंस हैं। विण, मूनाकोट, डीडीहाट ओर बेड़ीनाग में तैनात चार 108 एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। जबकि एक एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण थल में खड़ी है। 108 एंबुलेंस के पहिए जाम होने से गरीब मरीजों और गर्भवती महिलाओं को निजी वाहनों को बुक कराकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। 108 चिकित्सा सेवा के स्थानीय अधिकारियों की ओर से मौजूदा स्थिति की जानकारी से मुख्यालय को अवगत कराया है लेकिन अभी तक ईंधन की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। यदि शीघ्र बजट नहीं मिला तो धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट में संचालित हो रही 108 एंबुलेंस के भी बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
वर्तमान स्थिति
थल की 108 एंबुलेंस - तकनीकी खराबी
थल (खुशियों की सवारी)- अपर्याप्त ईंधन
कनालीछीना 108 एंबुलेंस - अपर्याप्त ईंधन
बेड़ीनाग 108 एंबुलेंस - सोमवार से खड़ी
तीन हजार रुपये में वाहन बुक कराकर पहुंचे अस्पताल
पिथौरागढ़। एंबुलेंस नहीं मिलने से नाचनी क्षेत्र से प्रसव पीड़िता संगीता को परिजन तीन हजार रुपये में जीप बुक कराकर जिला महिला अस्पताल लाए। वहीं कांडे किरोली निवासी भावना को प्रसव पीड़ा होने पर पहले बेड़ीनाग अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरक्षित प्रसव की उचित व्यवस्था नहीं होने पर गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बार परिजन प्राइवेट वाहन से भावना को जिला अस्पताल लाए।
कांग्रेसी हुए लाल, फूंका वित्त मंत्री का पुतला
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच लाख की आबादी वाले जिले के एकमात्र महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट तक तैनात नहीं कर सकी है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व मेें वित्त मंत्री का पुतला फूंकते हुए वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जिला महामंत्री सुधीर चौहान और ब्लाक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में महिलाओं के लिए एकमात्र अस्पताल है। इस अस्पताल में महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं है। उपाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां भूपेश नगरकोटी, कैलाश जोशी, दरबान सिंह, कुंडल महर, योगेश नगरकोटी, मनोज धामी, रजत विश्वकर्मा, बॉब कन्याल, विरेंद्र गिरी, गजेंद्र वल्दिया, महिपाल, भूरेमियां, जावेद खान, शुभम बिष्ट, नवीन वल्दिया आदि थे।
108 में तेल नहीं, बात आयुष्मान की : भुवन
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने 108 और खुशियों की सवारी में तेल तक की व्यवस्था न होने पर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। पांडे ने कहा कि आम लोगों के लिए जीवनदायिनी के रूप में काम कर रही 108 और खुशियों की सवारी पिछले एक साल से लगातार बाधित हो रही है। वित्त मंत्री के गृह जिले में चिकित्सकों के 70 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। जिला अस्पताल में फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। जनता बेहाल है और सरकार आयुष्मान की बात कर रही है।