{"_id":"62c47fe4db9c2a4e375bb484","slug":"health-problem-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld468117771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में दो दिन में 1300 से अधिक ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में दो दिन में 1300 से अधिक ओपीडी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बदलते मौसम के बीच बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में सोमवार को 851 और दो दिन में 1300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नाक, कान की समस्या से संबंधित थे।
जिला अस्पताल में सोमवार को 850 मरीज उपचार के लिए पहुंचे जिनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। इन मरीजों में पीलिया, टाइफाइड के मरीज भी शामिल रहे। बारिश के बावजूद मंगलवार सुबह 545 मरीज अस्पताल पहुंचे जबकि अन्य दिनों रोज की ओपीडी 600 के पार ही रहती है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से लोगों में बुखार आना आम बात हो गई है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और कभी बादल के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। ऐसे में लोग पसीना सुखाने के लिए पंखे का सहारा ले रहे हैं या फिर ठंडे पेय पदार्थ पी रहे हैं जिससे बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। बीमारी को नजरअंदाज करना लोगों के लिए भरी पड़ता है। बदलते मौसम में डॉक्टरों ने अधिक ध्यान देने की जरूरत बताई है।
रोजाना बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बदलते मौसम में लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है। गर्मी से आने के बाद एकदम ठंडा पानी बीमारी को दावत दे सकता है। - डॉ. डीएस धर्मशक्तू, मुख्य फिजिशियन, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।