{"_id":"683499456cbc9c281103c762","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128289-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से चार अल्ट्रासाउंड मशीनें खा रहीं हैं जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से चार अल्ट्रासाउंड मशीनें खा रहीं हैं जंग
Mon, 26 May 2025 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय के दूरस्थ चार अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें जंग खा रही है। मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए 50 से 120 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
सीमांत जिले में संयुक्त अस्पताल धारचूला सहित गंगोलीहाट, डीडीहाट और मुनस्यारी में सीएचसी हैं। यहां निवासरत लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी हैं। इन्हें संचालित करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। पूर्व में जिला अस्पताल से महीने में एक दिन डॉक्टर को भेजकर जांच हो रही थी। अब व्यवस्था बंद हो गई है। गर्भवतियों सहित अन्य मरीजों को जांच कराने के लिए लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट पर गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है।
रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती शासन स्तर पर ही संभव है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिलेभर के मरीजों और गर्भवतियों का दबाव है। रिक्त पद की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़