{"_id":"6484b2b0bc7e48bad009fd26","slug":"health-department-team-did-counseling-in-lintheuda-vidyalaya-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-449-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंठ्यूड़ा विद्यालय में की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंठ्यूड़ा विद्यालय में की काउंसलिंग
Sat, 10 Jun 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लिंठ्यूड़ा विद्यालय में बच्चों को जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंठ्यूड़ा में छात्राओं की काउंसलिंग की। तीन दिन से विद्यालय में कुछ छात्राएं चीख चिल्लाकर अजीबोगरीब हरकतें कर रही थीं। स्कूल प्रबंधन ने भभूत लगाकर बीमारी को ठीक करने का प्रयास किया था। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों की काउंसलिंग की।
शनिवार को मनोचिकित्सक डॉ. ललित भट्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में बच्चों की काउसंलिंग की। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों का चिल्लाना हिस्टीरिया है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। प्रभावित बच्चों के अभिभावकों और अध्यापकों से ऐसी समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन करने की अपील की गई ताकि बच्चे अपनी समस्याओं को अभिभावक और अध्यापकों को बिना झिझक के साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक माहौल स्वस्थ होना जरूरी है। इस मौके पर कम्यूनिटी नर्स चंदा चौहान, जीवन चंद्र तिवारी, साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर अंजली चंद, आशू भट्ट आदि शामिल रह।