फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Havaldar Paan Singh who fought two wars is no more

Pithoragarh News: दो युद्ध लड़ चुके हवलदार पान सिंह नहीं रहे

Thu, 18 Jul 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Havaldar Paan Singh who fought two wars is no more
पूर्व सैनिक हवलदार पान सिंह भंडारी। फाइल फोटो
पिथौरागढ़। मदकोट की ग्राम पंचायत डुनामानी निवासी व दो युद्धों में हिस्सा ले चुके हवलदार पान सिंह भंडारी का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पूर्व सैनिक संगठन के मदकोट क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने दिवंगत पूर्व सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्थानीय श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 24 वर्षों के सेवाकाल के दौरान पान सिंह ने जम्मू कश्मीर, असोम और राजस्थान में अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी अंत्येष्टि पर पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन डिगर सिंह दानू, कैप्टन गुमान सिंह चिराल, सूबेदार मेजर कुंवर सिंह कोरंगा, नायब सूबेदार हीरा सिंह धामी और हवलदार जगत सिंह वर्ती सहित कई पूर्व सैनिक शामिल हुए। पूर्व सैनिक संगठन की जिला कार्यकारिणी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed