{"_id":"6aa43e0aaa95e3f53f00d38e","slug":"happiness-expressed-over-narendra-becoming-the-chairman-of-the-pithoragarh-district-cooperative-bank-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144233-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नरेंद्र के पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नरेंद्र के पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
Fri, 11 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर नगर लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरित किया। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का निर्वाचन होना था। जिसमें भाजपा से नरेंद्र मोहन माहरा उर्फ निर्मल माहरा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी थे। उनका निर्विरोध निर्वाचन होने पर भाजपा ने पाटन पुल से नगर के मीना बाजार तक वाहन रैली निकाली। इस दौरान माहरा ने कहा कि वह अपने पिता और पूर्व पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिवंगत हयात सिंह माहरा के बताए गए रास्तों पर चल रहे हैं। उन्होंने उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सतीश पांडेय, गोविंद बोहरा, पप्पू वर्मा, सचिन जोशी, जीवन गहतोड़ी, नन्नू वर्मा, सुरेंद्र बोहरा, जगदीश वर्मा, राजू बिष्ट, कमलेश जोशी, मनोज राय, सैम बिष्ट आदि मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- --
प्रधान से राजनीति का सफर शुरू करने वाले निर्मल माहरा का भाजपा से रहा है पुराना नाता
चंपावत। सरल और निर्मल व्यवहार वाले भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी होने का लाभ मिला है, इसे देखते हुए उन्हें भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष निर्मल माहरा का भाजपा से पुराना नाता रहा है। इससे पहले उनके पिता हयात सिंह माहरा भी अनेक पदों पर रहकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पिता हयात सिंह माहरा 26 जून 1975 को आपातकाल के दौरान मीसा में गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल भी रहे। इसके बाद उन्हें पहली बार पिथौरागढ़ सहकारी बैंक का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया और वह लगातार पांच बार तक इस पद पर बने रहे। अब उनके बेटे नरेंद्र मोहन सिंह (निर्मल माहरा) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ग्राम प्रधान से राजनीति शुरू करने वाले निर्मल माहरा ने क्षेत्र पंचायत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के प्रभारी हैं।