{"_id":"6026bdd18ebc3ee9794b849d","slug":"hamala-on-revenue-staff-pithoragarh-news-hld414571431","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व क्षेत्र जौरासी में तहसीलदार और उपनिरीक्षक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व क्षेत्र जौरासी में तहसीलदार और उपनिरीक्षक पर हमला
विज्ञापन
डीडीहाट नगर।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी क्षेत्र में मास्क न पहनने के आरोप में चालान करने पर तहसीलदार शुभांगिनी और राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) तीरथ सिंह बिष्ट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों ने किसी तरह खुद को हमलावरों से बचाया। तहसील प्रशासन की टीम ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी नशे की हालत में थे।
डीडीहाट की तहसीलदार शुभांगिनी और राजस्व उपनिरीक्षक तीरथ सिंह बिष्ट शुक्रवार को जौरासी क्षेत्र में गश्त पर जा रहे थे। जौरासी पहुंचने से पहले आठ लोग मास्क पहने बिना बैठे दिखाई दिए। राजस्व उपनिरीक्षक ने वाहन से उतरकर उनका चालान काटा। इस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर तहसीलदार शुभांगिनी के साथ भी धक्का-मुक्की की।
तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि आठ लोगों ने उन पर हमला कर, उनके वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया जबकि तीन लोग फरार हैं। पकड़े गए लोगों को पूछताछ के लिए डीडीहाट लाया जा रहा है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक बिष्ट ने बताया कि हमलावर लोगों में क्षेत्र का एक ग्राम प्रधान, उसका भाई और उनके अन्य साथी शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में भी थे।