फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Half a foot of snow fell in Khaliatop

जिले की ऊंची चोटियों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Half a foot of snow fell in Khaliatop
मुनस्यारी के खलियाटॉप में बर्फबारी का नजारा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा, खलियाटॉप, कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती समेत सभी चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई। खलियाटॉप में शाम पांच बजे तक आधा फुट तक हिमपात हो चुका है, जबकि कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती में लगभग डेढ़ इंच बर्फ गिरी। मुनस्यारी के मल्ला जोहार में स्थित मिलम, लास्पा, पांछू में लगभग तीन फुट तक बर्फ पड़ चुकी है। निचले इलाकों में बारिश हुई। नगर और कस्बों के बाजार पूरी तरह से सुनसान रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह दस बजे से हल्की बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश का क्रम पूरे दिन जारी रहा। धारचूला की दारमा घाटी में 20 सेमी, जबकि चीन सीमा से सटे लिपुलेख में पांच फुट हिमपात हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला की दारमा घाटी के 14 गांवों में और व्यास घाटी के सात गांवों में सुबह से लगातार बर्फबारी जारी रही। शाम पांच बजे तक दारमा घाटी के14 गांव में 20 सेंटीमीटर बर्फ और पंचाचूली ग्लेशियर में और पहाड़ों में पांच फुट से अधिक हिमपात हो चुका था। व्यास घाटी में छियालेख और गुंजी में अब तक 20 सेमी बर्फबारी हो चुकी है।
विज्ञापन

ज्योलीकांग, कुटी, कालापानी और लिपुलेख में 5 फुट से अधिक हिमपात होने की सूचना है। जिले के कनालीछीना, पीपली, अस्कोट, थल, मुवानी, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, नाचनी, तेजम, क्वीटी, बंगापानी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाई गंगोली सहित सभी इलाकों में बारिश हुई। कस्बों में प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। इससे व्यापारियों को स्वयं ही ठंड से बचाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंपावत में शीतकाल के दौरान रविवार को पहली बार बारिश हुई। शाम तक सिर्फ एक मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन बदले मौसम से ठंड में बेतहाशा इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। चंपावत में रविवार को प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलाए जाने पर कुछ जगह लोगों ने अपने स्तर से आग का प्रबंध किया। टनकपुर में दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दोपहर में कभी धूप खिली तो कभी बादल छाए रहे। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह जले अलाव का सहारा लेते नजर आए।

आग नहीं, राख सेकते नजर आए मजदूर
बेड़ीनाग। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और बारिश से बेड़ीनाग में भी कड़ाके की ठंड रही। दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। सके बाद भी प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। बैंक के चौराहे के पास कुछ स्थानीय लोग और मजदूर ठंड से ठिठुरते नजर आए। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव नहीं राख सेंकते नजर आए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना ने बताया कि अलाव शाम को जलाया जाएगा। लोगों का कहना है कि अलाव दिन में जलाया जाना चाहिए था।

धारचूला के दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप में हिमपात के दौरान अपने पालतू कुत्ते के साथ

धारचूला के दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप में हिमपात के दौरान अपने पालतू कुत्ते के साथ - फोटो : PITHORAGARH

दारमा घाटी पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप में बर्फबारी का लुत्फ उठाती महिलाएं।  संवाद

दारमा घाटी पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप में बर्फबारी का लुत्फ उठाती महिलाएं। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed