फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gutkha stains on stairs and walls of government offices

Pithoragarh News: सरकारी कार्यालयों की सीढि़यों और दीवारों पर गुटखे के दाग

Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gutkha stains on stairs and walls of government offices
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सरकारी कार्यालयों का कोई देखने वाला नहीं। जगह-जगह दीवारों पर गुटखा थूका गया है। वहीं, कई स्थानों पर शराब की बोतलें और सिगरेट के डिब्बे फेंके गए हैं। कई स्थानों पर शौचालयों में भी गंदगी का अंबार का लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट की गलियों की संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय से ऊपर की ओर जाने वाली सीढि़यों के पास गुटखा थूकने से लाल धब्बे हो गए हैं। यहीं से आपदा प्रबंधन कार्यालय के लिए जाने वाले रास्ते के पास बीड़ी, सिगरेट और गुटखे के रैपर के साथ बीयर और शराब की छोटी बोतलें भी फेंकी गई है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कर्मचारियों और आम लोगों के लिए बने शौचालयों में भी गंदगी का अंबार लगा है। जगह-जगह गंदगी के फैलने से लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि जिन विभागों की सीढि़यों और अन्य स्थानों पर गंदगी मिलेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed