फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gunji village road closed, officer trapped in trouble

Pithoragarh News: दोबाट में 15 घंटे तक फंसे रहे अधिकारी और लोग

Mon, 17 Apr 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gunji village road closed, officer trapped in trouble
पिथौरागढ़। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में गुंजी गए अधिकारियों और लोगों को लौटते वक्त काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब 500 लोग पहाड़ी दरकने से दोबाट में करीब 15 घंटे तक भूखे-प्यासे फंसे रहे। इनमें अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। सोमवार सुबह 10 बजे बाद सड़क खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


धारचूला के गुंजी से लौट रहे अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया कर्मी और अन्य लोग रविवार रात 7:20 बजे धारचूला से करीब 35 किमी ऊपर दोबाट पहुंचे ही थे। इसी बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी कंपनी की ओर से विस्फोट किया गया। इससे पहाड़ी दरककर नीचे आ गई। बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। कंपनी के कार्मिकों ने रात 11 बजे तक सड़क खुलने की बात कही लेकिन यह संभव नहीं पाया।
विज्ञापन


इस कारण इन लोगों को वहीं रात बितानी पड़ी। कंपनी के लोगों ने रात को खाने-पीने का इंतजाम किया लेकिन लोग अधिक होने से यह नाकाफी रहा। इसके चलते कई लोगों को भूखे-प्यासे ही रात गुजारनी पड़ी। मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने से उनकी घरों में बात भी नहीं हो पाई। इसके चलते परिजन भी परेशान रहे। स्थानीय कई लोग तो वापस गुंजी की ओर लौट गए। सोमवार सुबह 10:12 बजे सड़क खुलने के बाद अधिकारी और अन्य लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गलत जानकारी के चलते बंद हुई सड़क
पिथौरागढ़। धारचूला-गुंजी सड़क पर रविवार शाम सात बजे तक आवागमन सुचारु था। उस समय तक सांसद, डीएम, एसपी के वाहन दोबाट से निकल चुके थे। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगी कंपनी के कार्मिकों को किसी ने जानकारी दी कि अब कोई नहीं आने वाला है इसी के चलते विस्फोट किया गया। इससे अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों लोग सड़क बंद होने से वहीं फंस गए। लोगों में बीआरओ के खिलाफ रोष भी देखा गया। उनका कहना था कि जब केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने सैकड़ों लोग गुंजी पहुंचे हैं तो ऐसे में एक-दो दिन रोककर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed