फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Guidelines for illegal mining, crime control

अवैध खनन, अपराधों पर नियंत्रण के निर्देश

Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Guidelines for illegal mining, crime control
पिथौरागढ़ में बैठक लेते डीएम विजय जोगदांडे। - फोटो : पिथौरागढ़
 जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने मासिक स्टाफ बैठक में अपराधों पर नियंत्रण रखे जाने, अवैध खनन पर रोकथाम किये जाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने विभिन्न न्यायालयों में दर्ज वादों की समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व पुलिस को आपसी समन्वय बनाते हुए अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण रखने को कहा।

उन्होंने अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोकथाम लगाने के लिए लगातार छापामारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ओवर लोडिंग रोकने, यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को जनवरी में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति करने, जिला पूर्ति अधिकारी को राशन का समय पर उठान करते हुए गोदामों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने उप जिलाधिकारियों को माह में कम से कम दो बार क्षेत्र के खाद्य गोदामों और सस्ता गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम एसके पांडेय, सौरव गहरवाल, वैभव गुप्ता, तुषार सैनी, प्रशिक्षु आईएएस वरुण चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में बस चलाने की होगी जांच  
 जिलाधिकारी ने विगत दिनों पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक द्वारा नशे की हालत में रोडवेज बस चलाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने उपजिला मजिस्ट्रेट डीडीहाट को प्रकरण की जांच सौंपते हुए 15 दिन के भीतर जांच आख्या देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed