{"_id":"64135791746edff1d401e084","slug":"guerrilla-organization-strike-demonstration-job-pension-pithoragarh-news-c-8-1-83663-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नौकरी और पेंशन के लिए गुरिल्लाओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नौकरी और पेंशन के लिए गुरिल्लाओं ने किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 16 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते गुरिल्ले। संवाद
पिथौरागढ़। युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने नौकरी और पेंशन देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय के माध्यम से गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा। साथ ही मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रशिक्षित गुरिल्ले बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अधिसूचित धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि हाईकोर्ट ने गुरिल्लों को नौकरी और पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बावजूद उन्हें नौकरी और पेंशन नहीं दी जा रही है। इस दौरान चंद्रमोहन खड़ायत, नरेश राम, अशोक खनका, नीलम विश्वकर्मा, मदन सिंह नगरकोटी, गीता पांडेय, लीला देवी, दीपा चंद, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।