{"_id":"6a81fbebdb5df85e7d0bbf70","slug":"green-city-win-football-final-in-ddhat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-145650-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में ग्रीन सिटी की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में ग्रीन सिटी की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल
Sun, 16 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. माधो सिंह जंगपांगी प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल डीडीहाट फुटबाल लीग का फाइनल ग्रीन सिटी डीडीहाट ने जीत लिया।
फाइनल मुकाबला ग्रीन सिटी और नानू ज्वेलर्स थल के बीच खेला गया। पहले हॉफ के 12वें मिनट में थल की टीम ने पहला गोल कर मुकाबले को रोचक बना दिया। कुछ मिनट बाद ग्रीन सिटी ने भी गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में थल ने एक और गोल कर बढ़त बनाई। परंतु इसके बाद ग्रीन सिटी ने तीन गोल दर्ज किए और मुकाबला 4-2 से अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में छह गोल करने वाले ग्रीन सिटी के खिलाड़ी नवी को गोल्डन बूट पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के रेफरी मोंटी नित्वाल, स्कोरर चेतन शर्मा रहे। सौरभ साह कमेंटेटर रहे। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। यहां पवन टोलिया, दीपेश जंगपांगी, प्रहलाद टोलिया, नरेंद्र रावत, प्रकाश बोरा, करन टोलिया, लोकेश टोलिया आदि मौजूद थे।