फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Great performance of Didihat development block in scholarship scheme

Pithoragarh News: छात्रवृत्ति योजना में डीडीहाट विकासखंड का शानदार प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Great performance of Didihat development block in scholarship scheme
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में डीडीहाट विकासखंड के सबसे अधिक 61 बालक और बालिकाओँ को छात्रवृत्ति मिली है। विकासखंड छात्रवृत्ति योजना में पूरे जिले में प्रथम रहा। कनालीछीना विकासखंड दूसरे स्थान पर रहा। कनालीछीना में 54 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

अगस्त प्रथम सप्ताह में संपन्न हुई मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के तहत डीडीहाट विकासखंड में 30 बालक और 31 बालिकाओं को एक साल तक हर माह 1500-1500 की छात्रवृत्ति मिलेगी। खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगाई ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं, उनके अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन

चयनित छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के पीछे खेल समन्वयक किशोर शाह और वीरेंद्र कन्याल का विशेष योगदान रहा। डीडीहाट विकासखंड के छात्र-छात्राओं की सफलता पर डीडीहाट के राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, सामाजिक संगठनों, खेल संघों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed