{"_id":"4b2aad33a093b0c7e232543cfb7b4a6c","slug":"gramya-as-joint-director-went-wrong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्या के संयुक्त निदेशक ने माना गड़बड़ी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्या के संयुक्त निदेशक ने माना गड़बड़ी हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्या के संयुक्त निदेशक पीके सिंह ने स्वीकार किया कि परियोजना के तहत कुछ स्थानों पर काम में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए और जहां पर भी मरम्मत की जरूरत है उसे पूरा किया जाए। अमर उजाला में लगातार ग्राम्या के कामों में घपलेबाजी की रिपोर्ट छपने के बाद शनिवार को श्री सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने मुवानी, थल, नाचनी क्षेत्र में बनी सिंचाई टंकियों, पशुशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विभाग को सही स्थिति पता चली है।
संयुक्त निदेशक ने मल्लाभैंसकोट, चामी भैंसकोट, किमखेत में हुए कामों का निरीक्षण किया। किमखेत गांव को पहले ग्राम्या के अधीन रखा गया था, लेकिन बाद में निदेशालय के आदेश पर गांव को योजना से हटा दिया गया। संयुक्त निदेशक ने कहा कि किमखेत गांव को फिर से योजना से जोड़ा जाएगा। सिंह ने बताया कि विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। पिथौरागढ़ जिले में 45 कर्मचारियों की जगह 17 काम कर रहे हैं। ऐसे में कामों का सही ढंग से निरीक्षण नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि एक ग्राम प्रभारी को छह-छह गांव देखने पड़ते हैं। ऐसे में वह सभी जगह नहीं जा पाता। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम्या में किसी प्रकार की गड़बड़ी अब नहीं होगी। वह सारी रिपोर्ट निदेशालय को भेज रहे हैं। रविवार को थल में फिर से बैठक होगी। किमखेत में उन्होंने लोगों की राय जानने के लिए बैठक की। बैठक में प्रधान पुष्पा देवी, सरपंच हीरा सिंह, उप प्रभारी आरके सिंह, आरडी यादव, पूरन सिंह देउपा आदि थे।