फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government teachers were picketing, demonstrations and

राजकीय शिक्षकों ने दिया धरना, प्रदर्शन भी किया

Mon, 21 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 21 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर सोमवार को यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने पर राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहता भी बैठे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इसी कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रवक्ता पद पर प्रमोशन की सूची जारी करने, उपार्जित अवकाश का लाभ देने, ब्लाक संसाधन केंद्र और संकुल संसाधन केंद्रों में नियुक्ति करने, रमसा और सर्वशिक्षा अभियान वाले शिक्षकों को समय पर वेतन देने, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ देने, स्पष्ट स्थानांतरण बनाने जैसी मांग की गई। राजकीय शिक्षक संघ ने पिछले दरवाजे से गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के प्रयास का विरोध करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

संगठन के जिला महामंत्री महेश प्रसाद उपाध्याय के संचालन में हुई सभा में उपाध्यक्ष आनंद सिंह रावत, महिमन दिगारी, हिमांशु चौहान, नूतनकृष्ण पांडे, भूपेंद्र चौहान, प्रवीण रावल, भास्करानंद जोशी, राजेंद्र शाही, मोहन जोशी, नीरज जोशी, नीरज ओझा, हरीश बिष्ट, डीएन जोशी, मुकेश उपाध्याय, किशोर पाटनी, चंद्र सिंह चिराल, हरीश पाठक, संजय राज, भूपाल सिंह चुफाल, विक्रम दिगारी, श्याम सुंदर बिष्ट आदि ने विचार रखे।  एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन ने विण में कार्यरत प्रधान सहायक का उच्चाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न करने के खिलाफ मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडे, उपाध्यक्ष सौरभ चंद, प्रांतीय प्रचार मंत्री कमल किशोर, जिला मंत्री जयंत कुमार भट्ट का कहना है कि विण के प्रधान सहायक पर अधिकारी अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। मंडलीय संयुक्त सचिव राजेंद्र राणा ने कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति को सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed