फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government land was encroached in Paton and Ralam

Pithoragarh News: पातों और रालम में सरकारी जमीन पर हो गया कब्जा

Thu, 10 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Government land was encroached in Paton and Ralam
मुनस्यारी विकासखंड का माइग्रेशन गांव पातों जहां सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ते ही भू माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। पर्यटन नगरी मुनस्यारी के पातों और रालम गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और राजस्व विभाग से वन पंचायत की जमीन से कब्जा हटाकर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के माइग्रेशन गांव पातों और रालम में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले ने स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन और राजस्व विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यहां कई नाली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चीन सीमा से सटे पातों और रालम में कई नाली गोचर भूमि पर कब्जा हुआ है। यहां तक कि निर्माण कार्य कर भवन भी खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जेदार उन्हें धमका रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और ग्राम सभा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है। वहीं, राजस्व विभाग का कहना है कि कब्जेधारकों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजस्व विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को कब्जा हटाने के लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। राजस्व विभाग कब्जा हटाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। - चेतन राम, राजस्व उपनिरीक्षक, मुनस्यारी

कोट
पातों और रालम गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। ग्राम सभा की संयुक्त बैठक में राजस्व विभाग ने जल्द कब्जा हटाने का आश्वासन दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। - सुरेंद्र राम, निवर्तमान प्रधान, पातों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed