फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government hospital doctors prescribing outside medicines

Pithoragarh News: बाहर की दवा लिख रहे सरकारी अस्पताल के चिकित्सक

Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Government hospital doctors prescribing outside medicines
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सक इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बाहर से दवाएं लिख रहे हैं। जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखने से मरीजों को न चाहते हुए भी बाहर से महंगे दामों में उन्हें खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए औषधि केंद्र और अस्पताल के बाहर जन औषधि केंद्र की व्यवस्था की गई है। नियमानुसार अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सक औषधि केंद्र की दवाइयां लिखते हैं। यदि कोई दवाई औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं है, तभी चिकित्सक उस दवाई को जन औषधि केंद्र से खरीदने की सलाह देते हैं लेकिन जिला अस्पताल में ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ चिकित्सक मरीजों को औषधि केंद्र और जन औषधि केंद्र की एक या दो दवाइयां लिख रहे हैं। अन्य दवाइयां मेडिकल केंद्रों की लिख रहे हैं। अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र में 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलावती देवी पर्चा लेकर पहुंचीं लेकिन जन औषधि केंद्र में यह दवा नहीं थी। ऐसे में महिला को मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिम्मेदार अधिकारियों को देना चाहिए ध्यान
मरीज दीपा देवी और लक्ष्मी ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें एक-दो दवाई अंदर से लेने को कहा। शेष दवाइयां उन्होंने मेडिकल स्टोर से खरीदी हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई ऐसे मरीज भी आते हैं जिनके पास बाहर से महंगी दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालकों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।


कोट
अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवा ही लिखने के चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र में दवा उपलब्ध न होने पर बाहर की दवा लिखी जा सकती है। मामले की जांच की जाएगी। यदि कोई चिकित्सक बाहर से दवा लिखता मिला तो कार्रवाई होगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed