फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gold and silver coins hold fast

सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री ने जोर पकड़ा

Tue, 17 Oct 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver coins hold fast
पिथौरागढ़ में सराफा की दुकान में लगी ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद से मंदी की मार झेल रहे पिथौरागढ़ के सराफा बाजार में धनतेरस पर रौनक लौट आई। अब अगले महीने से विवाह के लगन शुरू हो जाएंगे। इस कारण गहनों की बिक्री अब शुरू हो चुकी है। सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री ठीकठाक रही। महालक्ष्मी से दिन सिक्कों के पूजन की परंपरा है। महालक्ष्मी का पूजन करते समय महिलाएं आभूषण पहनती हैं। इस कारण चांदी और सोने के हार, कानों की बालियां, झुमके की बिक्री भी बढ़ी है। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी में दो लाख रुपये तक के आभूषण खरीदारी में पेनकार्ड की बाध्यता समाप्त होने का फायदा व्यापारियों को मिला। धनतेरस पर सराफा कारोबार करोड़ों में होने का अनुमान है। अलबत्ता अभी व्यापारी इसका सही आंकड़ा दे पाने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन


पुरानी बाजार स्थित सराफा बाजार के व्यापारी दीपक वर्मा ने कहा कि धनतेरस को सराफा बाजार ठीक रहा। महिलाओं की मांग सोने के हल्के जेेवर की ज्यादा थी। इस दौरान चांदी से बनी मां लक्ष्मी एवं गणेश के सिक्के और मूर्तियों की भी विशेष मांग रही। व्यापारी यश चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने कान के झुमके और हार की ज्यादा मांग की। व्यापारी सचिन वर्मा ने कहा कि जीएसटी के संशोधन में दो लाख रुपये तक की खरीदारी पर आधार कार्ड और पेनकार्ड की बाध्यता समाप्त होने का फायदा व्यापारियों को मिला।
विज्ञापन


पुराना बाजार के आभूषण निर्माता अभय वर्मा ने कहा कि ग्राहकों का धनतेरस को मुख्य जोर सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी पर था। हर आय वर्ग की समर्थ के अनुसार सिक्के तैयार किए गए थे। ग्राहकों ने खासकर पांच से पचास ग्राम तक चांदी के सिक्के और चार से आठ ग्राम तक सोने के सिक्कों की मांग की। एक अन्य आभूषण व्यवसायी दिगंबर वर्मा ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर महिलाएं विशेष रूप से तैयारी करती हैं और उनकी खरीदारी दीपावली के साथ ही घर के काम आने वाली सामग्री और आने वाले वैवाहिक सीजन को लेकर भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि धनतेरस के दिन महिलाओं ने जमकर वैवाहिक आभूषणों की बुकिंग भी करवाई है। वहीं पुरुषों ने दीपावली पर सोने को निवेश मानते हुए खरीदारी को महत्व दिया है। पुरुषों ने सोने-चांदी के सिक्कों के साथ ही सोने से बनी भगवान की मूर्तियां, सोने की चेन की खरीदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed