{"_id":"570bdc5c4f1c1bc1434a6b62","slug":"goddess-of-navratri-festival-crowd-in-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की पंचमी को देवी मंदिरों में जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र की पंचमी को देवी मंदिरों में जुटी भीड़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र की पंचमी को देवी मंदिरों में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र की पंचमी को आदिशक्ति महाकाली मंदिर, उल्का देवी मंदिर समेत तमाम मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ जुटी। नवरात्र में पंचमी का विशेष महत्व है।
जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, मां चंडिका, वरदानी मंदिर, कौशल्या मंदिर, गुरना मंदिर के साथ ही तमाम देवी मंदिरों में सोमवार को लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। देर शाम तक पूजा, अर्चना का दौर जारी रहा।
गंगोलीहाट। हाट कालिका के दरबार के साथ ही चामुंडा, शीतला, छिन्नमस्ता, वैष्णवी, अंबिका, भुवनेश्वरी, त्रिपुरासुंदरी, कोकिला (कोटगाड़ी) देवी के मंदिर में नवरात्र की पंचमी को सुबह से ही लोगों का तांता लग गया था। देर शाम तक लोग मंदिर में पूजा, अर्चना को आते रहे।
विज्ञापन
अस्कोट: अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पंडित नारायण दत्त पंत के नेतृत्व में हवन किया गया। मंदिर में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
गणाईगंगोली। क्षेत्र के वीणा महादेव मंदिर, बासुकीनाग, विल्खेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही तमाम देवी मंदिरों में नवरात्र की पंचमी को लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
कनालीछीना। ध्वज के मां जयंती मंदिर के साथ ही इलाके के तमाम देवी, देवताओं के मंदिरों में नवरात्र की पंचमी को लोगों की भारी आवाजाही बनी रही।
नाचनी। होकरा देवी मंदिर में नवरात्र की पंचमी को लोग पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे। देश साम तक मंदिर में पूजा, अर्चना का दौर जारी रहा। अन्य मंदिरों में भी खासी भीड़ रही।