फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give permission to locals on the basis of Aadhaar card for Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: स्थानीय को आधार कार्ड पर दें आदि कैलाश यात्रा की अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Give permission to locals on the basis of Aadhaar card for Adi Kailash Yatra
धारचूला (पिथौरागढ़)। उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आगामी आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के बाबत विभागीय अधिकारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

लोनिवि सभागार में आयोजित इस बैठक में एसडीएम ने तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बारे में बीआरओ और सारथी कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल ने एसडीएम और आईटीबीपी के अधिकारियों से तहसील धारचूला के निवासियों को आधार कार्ड के आधार पर आदि कैलाश यात्रा पर जाने की अनुमति देने की मांग की। इस पर एसडीएम और आईटीबीपी के सहयाक कमांडेंट दीपक नगन्याल ने अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश नबियाल सहित अन्य लोगों ने आदि कैलाश यात्रा मार्ग के अतिसंवेदनशील जगह मलघाट, नजंग से छियालेख तक सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुंजी से मनेला तक दो किमी सड़क पर डामरीकरण करने की मांग रखी। सड़क निर्माण कंपनी सारथी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम सिंह ने यात्रा के समय यातायात को सुचारू रखने का भरोसा दिलाया। गर्ब्यांग निवासी कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि छियालेख के बाद गर्ब्यांग में पर्यटक और स्थानीय ग्रामीणों के इनर पास की चेकिंग न की जाए। कहा कि बार-बार चेकिंग से समय की बर्बादी होती है। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने अनावश्यक जगहों पर लगे कूड़ेदान हटाने और सीसीटीवी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, मेजर गिला चंद, आईटीबीपी के एसी मनमोहन, एसएसबी के एसी दीपक सपकाले, ग्रिफ के एई आरके शर्मा, कोतवाल विजेंद्र शाह, प्रकाश गुंज्याल, दीपक रोंकली आदि मौजूद रहे।

पर्यटकों से करें मित्रतापूर्ण व्यवहार
धारचूला। उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह ने आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर संचालित होम स्टे संचालकों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से यात्रा सीजन में पर्यटकों के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed