फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give blessings to Holi...

Pithoragarh News: होली को फगुवा दे हो आशीष...

Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Give blessings to Holi...
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में छलड़ी के साथ होली का पर्व संपन्न हो गया। होल्यारों ने घर-घर जाकर लोगों को होली को फगुवा दे हो आशीष, सब जन बचि रया लाख बरीस... लोगों को सुख-समृद्धि का आशीष दिया। महिला और पुरुष होल्यारों ने विभिन्न होली का गायन कर धमाल मचाया।
विज्ञापन

सीमांत जिले में जिला मुख्यालय, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट, मुवानी, थल, नाचनी सहित अन्य क्षेत्रों में छलड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। होल्यारों ने घर-घर जाकर होली के गीत गाकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पुरुष और महिलाओं ने सामूहिक रूप से होरी खेलत हैं कैलाश पति, गोरस लगी है जमाई..., हरि धरे मुकुट खेले होरी, झनकारो झनकारो... सहित अन्य होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

छलड़ी पर बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने एक-दूसरे पर पानी की बौछार कर खूब धमाल मचाया। अस्कोट के देवल, हिनकोट, बैड़ा, रसगाड़ी, खोलिया गांव, गरखा, तल्ला बगड़ आदि क्षेत्रों में भी छलड़ी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कन्हैया रंग भरे...
गंगोलीहाट। तहसील गंगोलीहाट में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। छलड़ी के दिन प्रत्येक वर्ष की तरह हनेरा की नौ गांव की होली में, दो मंजिला होली खेली गई। जो जीए फिर होली खेले जैसे गीतों पर होल्यारों ने सुर में सुर मिलाए। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। बच्चे, जवान, बुजुर्ग, महिलाएं सभी ने धूमधाम से अबीर-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया। बृहस्पतिवार को होल्यारों ने अपने इष्ट देव को अबीर और गुलाल का टीका लगाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। संवाद



गणाई गंगोली में हुआ होली मिलन कार्यक्रम
गणाई गंगोली। कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, जसबीर डोबाल, हेमंत उपाध्याय, गिरीश बोरा, दीनदयाल उपाध्याय, केशर सिंह डोबाल, कुंदन बोरा, भगवतशरण वर्मा, अतुल उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद

डीडीहाट में छलड़ी पर जमकर झूमीं महिलाएं
डीडीहाट। नगर क्षेत्र में होली के अंतिम दिन छलड़ी पर महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरकी। महिलाओं की टोली सड़कों पर पानी और अबीर-गुलाल के साथ होली खेलतीं नजर आईं। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम मची रही।


आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली...
चंपावत/मंच/बनबसा/टनकपुर। चंपावत जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चंपावत के बालेश्वर, नागनाथ, गोरलचौड़, मादली, जूप आदि क्षेत्रों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने टोलियों के साथ अबीर गुलाल, पानी से होली खेली।
आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली चाहे भीगे तेरी चुनरिया चाहे..., होली खेले रघुबीरा जगत में..., कुमाऊंनी, वेदांतिक, भक्ति, शृंगार रस आदि की होली का गायन किया। चंपावत में डीएम मनीष कुमार के आवास पर होली कार्यक्रम हुआ। कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने कोतवाल बीएस बिष्ट के नेतृत्व में होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।
मंच के दुबड़ जैनल, सौराई, बकोड़ा, हरम, नीड़, तामली आदि क्षेत्रों में ढोलक और मंजीरे की थाप पर होली गायन हुआ। बनबसा में एनएचपीसी परिसर, केनाल कॉलोनी, बाजार, ग्रामीण क्षेत्र में होली मनाई गई। इससे पूर्व मंगलवार देर रात होलिका दहन हुआ।
टनकपुर के नगर और ग्रामीण क्षेत्र में खड़ी होली गायन की जगह-जगह धूम मची रही। ककराली में जल कैसे भरूं यमुना गहरी..., शिव के मन में ही बसे काशी.... आदि होली गायन अनीता पुनेठा, सुमन चंद, गीता मटियानी, पूजा चंद, महेश पुनेठा आदि ने किया। कर्मचारी कॉलोनी में नशामुक्ति संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य के नेतृत्व में आज रंग बरसे, कल पानी को तरसे..., पानी बचाएं, होली मनाएं... आदि स्लोगनों के साथ होली मनाई गई।
यहां धर्मपाल प्रजापति, आनंद प्रजापति आदि रहे। होली के चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी।

खड़ी और बैठकी होली में खूब उड़े अबीर-गुलाल

लोहाघाट। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान महिला, पुरुषों ने जमकर होली खेली। होल्यारों ने घर-घर जाकर होली की बधाइयां दीं। महिला, पुरुषों, बच्चों द्वारा जमकर होली खेली गई और एक-दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी गई। लोहाघाट आईटीबीपी में बिशंग के होल्यारों ने रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed