{"_id":"66b271df40de3848b2024b34","slug":"girl-students-studying-science-without-teacher-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116393-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिना शिक्षक के विज्ञान विषय पढ़ रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिना शिक्षक के विज्ञान विषय पढ़ रहीं छात्राएं
विज्ञापन
बनकोट स्थित राकउमा विद्यालय में ज्ञापन सौंपते अभिभावक। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। डीएसबी राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनकोट में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। वर्ष 2011 से विद्यालय में विज्ञान विषय के शिक्षक का पद ही रिक्त है।
अभिभावकों ने कहा कि वर्ष 2011 में विद्यालय का उच्चीकरण हुआ। काफी संघर्ष के बाद शिक्षकों की नियुक्ति की गई। कहा कि विद्यालय में पांच पदों के सापेक्ष केवल दो नियमित शिक्षक एवं एक अतिथि शिक्षक हैं।
विद्यालय से सहायक अध्यापक अंग्रेजी का भी स्थानांतरण हो गया है। इससे वह बालिकाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षिका का अन्यत्र तबादला हुआ है प्रतिस्थानी नहीं आने से अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। सामान्य विषय का पद 2022 में अनिवार्य स्थानांतरण से रिक्त है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूनम, नीता, प्रभा, राधा, सोनिया, लीला, शील, विनोद सिंह आदि रहे। संवाद