फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ghk bjkl ljh fhk mnb adh khhj bfgj lkjh hfhj mnbgh chkk c vhmm vg

कोरोना की रोकथाम के लिए तैनात किए जा सकते हैं विभागों के अधिकारी कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
ghk bjkl ljh fhk mnb adh khhj bfgj lkjh hfhj mnbgh chkk c vhmm vg
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि कोरोना संक्रमण एवं बचाव कार्यों के संपादन के लिए जिले के कार्मियों एवं अधिकारियों को तैनात किया जा सकता है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जनपद मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह बिना उनकी अनुमति से जिले से बाहर व अवकाश पर नहीं जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी भारत सरकार की कोविड-19 की कार्ययोजना (एसओपी) के अनुरूप अपने अपने मुख्यालय में कार्यों का सम्पादन करेंगे। साथ ही दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। वह अपना मोबाइल बंद भी नहीं करेंगे। डीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय राहत एवं बचाव कार्यों के नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह 3 दिन के भीतर अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed