फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   gharon mein malaba aane se maan-bete kee maut

मकान में मलबा आने से मां-बेटे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
gharon mein malaba aane se maan-bete kee maut
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी जिले में भूस्खलन के मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत हो गई। गोशाला में बंधे जानवर घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 12 बजे तेज बारिश के बाद कई जगह मलबा आ गया। डिलाशैनी गांव पालिका वार्ड नंबर चार के बलाली गांव में पशुपति बोहरा के मकान पर भी मलबा गिरा, जिसके नीचे दबकर पशुपति बोहरा (40) वर्ष और उसके बेटे 12 वर्षीय रिकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

बगल के कमरे में सो रहे दो बच्चे सुजीत और सुनीता बच गए। प्रहरी निरीक्षक किसान चंद ने बताया शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गोकुलेश्वर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका का पति पिथौरागढ़ में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के बाद सीमा पुल बंद होने से नेपाल नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झूलापुल खुला
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बैतड़ी में हुई बहन की मौत की सूचना के बाद भारत में रह रहे तीन नेपाली युवक शवयात्रा में शामिल होने के लिए नेपाल गए। युवकों के अनुरोध पर शुक्रवार सीमा पुल खुला। पुल से बैतड़ी और बझांग जिलों के कुल पांच लोग नेपाल गए।

शुक्रवार शाम 3.50 बजे दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति पर झूलापुल खोला गया। पुल से तीन नेपाली नागरिक बहन की शवयात्रा में शामिल होने के लिए नेपाल गए। पुल खुलने की सूचना पर भूस्खलन में परिजनों की मौत की सूचना पाकर जोगाराम और उनका भतीजा महेश भी पहुंच गए। एसएसबी ने इस बारे में जिला प्रशासन और अधिकारियों को सूचना दी। दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति पर एसएसबी ने मानवता दिखाकर इन्हें भी नेपाल भेज दिया। सीमा पुल पर एसएसबी के निरीक्षक रणवीर सिंह, एसएसआई केएस ग्वाल, डॉ. प्रकाश पंगरिया, फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed