फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: GGIC Namjala came in discussions due to hard work of teachers

Pithoragarh News: शिक्षिकाओं की मेहनत से चर्चाओं में आया जीजीआईसी नमजला, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
सार

जीजीआईसी नमजला का संचालन मात्र पांच शिक्षिकाएं कर रही हैं जिसमें से एक को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। लैब सहायक विद्यालय में प्रतिदिन आती है और अपने कार्य के अलावा शिक्षण कार्य में भी योगदान देती है।

विज्ञापन
Pithoragarh News: GGIC Namjala came in discussions due to hard work of teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीजीआईसी नमजला में प्रधानाचार्य सहित कुल 18 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद गृह परीक्षाओं के बेहतर परिणाम ने नमजला को चर्चाओं में ला दिया है। यहां की शिक्षिकाओं के कठिन परिश्रम और लगन की वजह से विद्यालय की छात्राओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


जीजीआईसी नमजला में एलटी, प्रवक्ता संवर्ग में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयों की शिक्षिकाओं के पद लंबे समय से रिक्त हैं। स्कूल में सात शिक्षिकाएं तैनात हैं। इनमें से एक शिक्षिका लंबे समय से अवकाश में है जबकि एक अतिथि शिक्षिका मातृत्व अवकाश पर है। इसके बावजूद यहां की शिक्षिकाओं ने शैक्षिक स्तर कभी भी गिरने नहीं दिया।
विज्ञापन


बालिकाओं को अंग्रेजी की निशुल्क शिक्षा
काॅलेज में वर्तमान में छात्राओं की संख्या 43 है। इस बार 4 छात्राओं ने और प्रवेश लिया है। इस काॅलेज का संचालन मात्र पांच शिक्षिकाएं कर रही हैं जिसमें से एक को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। लैब सहायक विद्यालय में प्रतिदिन आती है और अपने कार्य के अलावा शिक्षण कार्य में भी योगदान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच शिक्षिकाओं की पहल पर आंगनबाड़ी केंद्र जैती की कार्यकर्ता चंद्रा नियमित रूप से स्कूल आकर इन बालिकाओं को निशुल्क अंग्रेजी पढ़ा रही हैं। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी बहादुर सिंह क्वीरीयाल की पुत्री रिया क्वीरीयाल ने भी पिछले शिक्षा सत्र में यहां की बालिकाओं को अंग्रेजी की निशुल्क शिक्षा दी।


ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी


इन छात्राओं को मिला सम्मान
कक्षा 11 की पूजा जोशी 74 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम आई है। इसके अलावा 64 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा छह में सानिया, 58 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा सात में शोभा जोशी, 66.3 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा आठ में माही जेष्ठा, 65 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा नौ में तनीषा रावत ने प्रथम स्थान पाया है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी और प्रभारी प्रधानाचार्य नीमा आर्या ने प्रवेशोत्वस के मौके पर इन छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed