{"_id":"5beb0ae4bdec22697652b7c4","slug":"getting-the-information-about-the-arrival-of-petrol-the-driver-running-towards-the-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल आने की सूचना मिलते ही पंप की ओर दौड़े वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल आने की सूचना मिलते ही पंप की ओर दौड़े वाहन चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी वाहन चालकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पेट्रोल की किल्लत बनी है। मंगलवार को भी केवल एक पंप में पेट्रोल पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही चालक वाहन लेकर पंपों की ओर दौड़ पड़े। एक साथ सैकड़ों वाहनों के पंप पर पहुंचने से टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
नगर में चार दिनों से पेट्रोल की किल्लत बनी है। दिवाली पर टैंकर नहीं पहुंचने से शुरू हुई पेट्रोल की किल्लत अब भी बनी है। सोमवार को पेट्रोल के तीन टैंकर पिथौरागढ़ पहुंचे, जबकि मंगलवार को सिर्फ एक पेट्रोल पंप पर दो टैंकर पेट्रोल पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों वाहन चालक पंप पर पहुंच गए। इससे वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि पिथौरागढ़ में 20 हजार, जबकि जौलजीबी और मुनस्यारी में 12-12 हजार लीटर पेट्रोल पहुंच गया है। बुधवार को स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ जाएगी।
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर जाम से लोग रहे परेशान
पिथौरागढ़। नगर में एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। मंगलवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर जाम लगा। इस दौरान राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली के बाद नगर की सड़कों पर जाम की स्थिति लगातार बनी है। टनकपुर रोड, स्टेशन, केमू स्टेशन आदि स्थानों पर जाम लग रहा है। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जवान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद कई वाहन स्वामियों द्वारा सड़क किनारे वाहनों को आड़े-तिरछा खड़ा करने से जाम लग रहा है।