{"_id":"f4cec919b69ad15c7956b48dcaa4168a","slug":"getting-doctors-to-try-to-bring-the-southern-states-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी राज्यों से डॉक्टरों को लाने की हो रही कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी राज्यों से डॉक्टरों को लाने की हो रही कोशिश
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दक्षिणी राज्यों से डॉक्टर लाकर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 में पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल का काम हर हाल में पूरा कराने का एलान किया है। कहा कि पिथौरागढ़ जिले में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रेकिंग रूट विकसित किया जाएगा।
पिथौरागढ़ के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अगर दक्षिणी राज्यों से डॉक्टरों को उत्तराखंड लाने के प्रयासों में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलती है तो प्रदेश में बीडीएस डॉक्टरों की बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2005 से भर्ती नहीं हो रही थी। वर्ष 2014 में बोर्ड बनाकर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराई है। कहा कि पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेज का काम प्रारंभ कराने से पहले बेस अस्पताल का निर्माण जरूरी है। वर्ष 2016 में हर हाल में बेस अस्पताल का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके लिए धन की व्यवस्था सरकार ने कर दी है।