फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Get interest free by taking advantage of MPAX

Pithoragarh News: एमपैक्स का लाभ लेकर हों ब्याज मुक्त

Wed, 19 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Get interest free by taking advantage of MPAX
पिथौरागढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष और अन्य। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के मृतक बकायेदार एमपैक्स एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेकर ब्याज मुक्त हो सकते हैं। एमपैक्स के मृतक बकायेदार सदस्यों के गवाह, आश्रित, वारिस एक मुश्त बकाया ऋण देकर ब्याज से मुक्ति पा सकते हैं। यह बात जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने प्रेस वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

दोनों जिले में 205.39 लाख रुपये की अनुमानित ब्याज राशि माफ की जानी है। बुधवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत में मनोज सामंत ने बताया कि एमपैक्स योजना से मृतक बकायेदारों के आश्रितों को बड़ी राहत मिलेगी। यह योजना राज्य के समस्त बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों की ओर से वितरित अल्पकालीन और मध्यकालीन ऋण के संदर्भ 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण बकाया ऋण धनराशि के मूलदान को एकमुश्त जमा करने पर 100 फीसदी ब्याज की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में 1383 सदस्यों की अनुमानित 158.32 लाख और चंपावत जिले में 432 सदस्यों की 47.07 लाख अनुमानित ब्याज राशि माफ की जानी है। कुल 205.39 अनुमानित ब्याज माफी राशि का व्यय भार समिति और जिला सहकारी बैंक के मध्य 60:40 के अनुपात में किया जाना है। इस दौरान सहायक निबंधक चंद्र सिंह पांगती, प्रभारी महाप्रबंधक अजय दुर्गापाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed