फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gave last farewell to SSB Assistant Sub Inspector

Pithoragarh News: एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक को अंतिम विदाई दी

Wed, 05 Jun 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gave last farewell to SSB Assistant Sub Inspector
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के जजुराली गांव निवासी एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक हेमंत कुमार का निधन हो गया है। वह प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर में तैनात थे। सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जजुराली गांव निवासी हेमंत कुमार (48) का गोरखपुर में निधन हो गया था। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। यहां महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में सहायक कमांडेंट 55वीं वाहिनी शिवजी लाल ने उनके परिवार को शोक संदेश पढ़कर सुनाया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय घाट ले जाया गया जहां पर अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टुकड़ी ने अंतिम विदाई दी। इसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed